Women World Cup 2025 को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है। जिन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच और फाइनल सहित पांच बड़े मुकाबले खेले जाने थे, अब वहां ये मैच नहीं होंगे। इसकी जगह नया वेन्यू तय किया जा रहा है और दोस्तो, सबसे बड़ा दावेदार केरल का त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) माना जा रहा है।
बेंगलुरु से छिन गया विश्व कप का मौका
बेंगलुरु को इस महिला विश्व कप में 5 मैचों की मेजबानी मिलनी थी, जिसमें 30 सितंबर को भारत का उद्घाटन मैच, इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका का मुकाबला, भारत बनाम बांग्लादेश का मैच और दो बड़े नॉकआउट मैच शामिल थे। लेकिन 4 जून को हुए दर्दनाक हादसे में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान 11 फैंस की मौत और कई घायल होने के बाद राज्य सरकार ने क्रिकेट आयोजनों को लेकर कड़ा रुख अपना लिया। इसी वजह से KSCA (कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) को मैच कराने की अनुमति नहीं मिल सकी।
Women World Cup 2025
तारीख | मुकाबला | स्थान |
---|---|---|
30 सितंबर 2025 | भारत बनाम TBD (उद्घाटन मैच) | त्रिवेंद्रम (संभावित) |
3 अक्टूबर 2025 | इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका | त्रिवेंद्रम (संभावित) |
26 अक्टूबर 2025 | भारत बनाम बांग्लादेश | त्रिवेंद्रम (संभावित) |
30 अक्टूबर 2025 | सेमीफाइनल 1 | त्रिवेंद्रम (संभावित) |
2 नवंबर 2025 | फाइनल | TBD / कोलंबो* |
BCCI और ICC का धैर्य टूटा
दोस्तो BCCI ने KSCA को मैचों के लिए अनुमति लेने की समय सीमा 9 अगस्त से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी थी, लेकिन आखिरकार समय खत्म हो गया। ICC और BCCI दोनों ने साफ कर दिया कि अब इंतजार करना संभव नहीं है क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में सिर्फ 50 दिन बचे हैं। इस वजह से बेंगलुरु के मैचों को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।

नया वेन्यू कौन होगा?
सूत्रों के मुताबिक BCCI और ICC ने हैदराबाद और त्रिवेंद्रम के नाम पर चर्चा की, लेकिन त्रिवेंद्रम के केरल क्रिकेट स्टेडियम को सबसे आगे माना जा रहा है। चेन्नई भी एक विकल्प था, लेकिन वहां स्टेडियम का नवीनीकरण दिसंबर तक पूरा नहीं होगा, इस वजह से उसे रेस से बाहर कर दिया गया।
फाइनल कहां होगा?
दोस्तो पहले योजना थी कि अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता तो बेंगलुरु में फाइनल होगा और अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता तो फाइनल कोलंबो में होगा। अब बेंगलुरु के बाहर होने से फाइनल की जगह भी तय करने में बदलाव आ सकता है।
बेंगलुरु में क्रिकेट का भविष्य खतरे में
दोस्तो कर्नाटक सरकार की सख्ती के बाद यहां आने वाले बड़े टूर्नामेंटों पर भी सवाल उठ रहे हैं। अगले साल होने वाला टी20 विश्व कप और आईपीएल के मुकाबले भी प्रभावित हो सकते हैं। हाल ही में महाराजा कप को भी अनुमति नहीं मिली थी और उसे मैसूर शिफ्ट करना पड़ा था।
The countdown has begun!
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 11, 2025
We are now just 50 days away from ICC Women’s Cricket World Cup, 2025.
India previously hosted the Women’s @cricketworldcup in 1978, 1997 and 2013. #CWC25 pic.twitter.com/HEqoLflqqc
महिला विश्व कप 2025 का कार्यक्रम
दोस्तो यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और मेजबान भारत शामिल हैं। कुल 31 मैच होंगे, जिसमें 28 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं।
FAQ – महिला वनडे विश्व कप 2025
प्रश्न: बेंगलुरु में मैच क्यों रद्द हुए?
उत्तर: राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी, खासकर जून में हुए हादसे के बाद।
प्रश्न: नया वेन्यू कौन होगा?
उत्तर: त्रिवेंद्रम सबसे बड़ा दावेदार है, हालांकि आधिकारिक घोषणा जल्द होगी।
प्रश्न: टूर्नामेंट कब होगा?
उत्तर: 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक।
प्रश्न: कुल कितनी टीमें खेलेंगी?
उत्तर: 8 टीमें – भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका।
read more: ICC T20 रैंकिंग में चमकी Deepti Sharma, स्मृति मंधाना को लगा झटका