David Warner: क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड टूटा है और इस बार जिम्मेदार हैं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर। इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2025 में वॉर्नर ने अपने बल्ले से ऐसी आग उगली कि वह विराट कोहली को पछाड़कर T20 क्रिकेट के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
David Warner की तूफानी पारी
दोस्तो लंदन स्पिरिट की ओर से खेलते हुए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ वॉर्नर ने 51 गेंदों में 71 रनों की जोरदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा और 139 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट बनाए रखा। हालांकि उनकी ये शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई और लंदन स्पिरिट को 164 रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकामी मिली।

द हंड्रेड 2025 में वॉर्नर का दबदबा
इस सीजन में वॉर्नर का बल्ला गज़ब का बोल रहा है। अब तक खेले गए 3 मैचों में वह 150 रन बना चुके हैं और रन चार्ट में सबसे ऊपर हैं। उनकी इस फॉर्म ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह T20 फॉर्मेट के सच्चे मास्टर हैं।
खिलाड़ी | अवधि | मैच | रन | औसत | S/R | शतक | 50 | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
क्रिस गेल | 2005-22 | 463 | 14562 | 36.22 | 144.75 | 22 | 88 | 1132 | 1056 |
कीरोन पोलार्ड | 2006-25 | 707 | 13854 | 31.48 | 150.68 | 1 | 63 | 865 | 930 |
एलेक्स हेल्स | 2009-25 | 503 | 13814 | 29.90 | 145.50 | 7 | 87 | 1510 | 566 |
शोएब मलिक | 2005-25 | 557 | 13571 | 35.99 | 127.24 | 0 | 83 | 1059 | 422 |
डेविड वॉर्नर | 2007-25 | 419 | 13545 | 36.80 | 140.45 | 8 | 113 | 1388 | 477 |
विराट कोहली | 2007-25 | 414 | 13543 | 41.92 | 134.67 | 9 | 105 | 1210 | 435 |
जोस बटलर | 2009-25 | 461 | 13123 | 35.56 | 145.73 | 8 | 93 | 1184 | 559 |
जेम्स विंस | 2010-25 | 445 | 12508 | 32.32 | 135.97 | 7 | 80 | 1410 | 312 |
रोहित शर्मा | 2007-25 | 463 | 12248 | 30.85 | 135.21 | 8 | 82 | 1110 | 547 |
फाफ डु प्लेसिस | 2007-25 | 424 | 11906 | 32.88 | 137.07 | 8 | 83 | 1074 | 451 |
विराट कोहली को पीछे छोड़ने का पल
दोस्तो इस पारी के साथ ही वॉर्नर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए T20 क्रिकेट के ऑल-टाइम रन-गेटर्स की लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। इस लिस्ट में अब भी वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिनका रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है।
read more: Women World Cup 2025 का शेड्यूल बदला, बेंगलुरु की जगह इस शहर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
David Warner overtakes Virat Kohli to become the fifth-highest run-scorer in T20s, reaching the milestone in The Hundred 👏#DavidWarner #TheHundred pic.twitter.com/PkRZ6baakc
— Wisden (@WisdenCricket) August 12, 2025
क्रिकेट फैंस में चर्चा का माहौल
वॉर्नर के इस रिकॉर्ड ने फैंस के बीच खूब हलचल मचा दी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ भारतीय फैंस भी इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं।
FAQ : David Warner
प्रश्न 1: डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को कैसे पछाड़ा?
उत्तर: वॉर्नर ने द हंड्रेड 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल रन संख्या में कोहली को पीछे छोड़ दिया।
प्रश्न 2: T20 में सबसे ज्यादा रन किसके नाम हैं?
उत्तर: वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस समय T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
प्रश्न 3: द हंड्रेड 2025 में वॉर्नर का प्रदर्शन कैसा रहा है?
उत्तर: उन्होंने अब तक 3 मैचों में 150 रन बनाए हैं और रन चार्ट में टॉप पर हैं।
प्रश्न 4: क्या वॉर्नर की पारी से उनकी टीम जीती?
उत्तर: नहीं, उनकी शानदार पारी के बावजूद लंदन स्पिरिट मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के 164 रनों के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।