A23 Real Money : ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। भारत सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए नए कानून, जिसमें रियल-मनी गेमिंग पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है, उसके खिलाफ अब पहली कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। और ये कदम उठाया है A23 के मालिक हेड डिजिटल वर्क्स ने।
कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे A23 के मालिक
दोस्तो हेड डिजिटल वर्क्स, जो A23 रम्मी और A23 पोकर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म चलाता है, उसने इस कानून को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 30 अगस्त को करेगा। यह कदम इसलिए और अहम हो जाता है क्योंकि यह देश में इस नए गेमिंग कानून के खिलाफ पहली कानूनी चुनौती है।

क्या है पूरा विवाद
भारत सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर नया कानून पास किया है जिसमें रियल-मनी गेम्स को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ा है जो ऑनलाइन रम्मी, पोकर और दूसरे रियल-मनी गेम्स चलाती हैं।
क्यों अलग है A23 का फैसला
दोस्तो जहां कई बड़ी कंपनियां जैसे Dream11 की पैरेंट कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, ज़ूपी और पोकरबाज़ी की पैरेंट कंपनी मूनशाइन टेक्नोलॉजी ने इस कानून को चुनौती न देने का फैसला किया, वहीं A23 ने हिम्मत दिखाते हुए कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।
A23's parent company Head Digital Works has filed a constitutional challenge to the Online Gaming Act which bans all online real money gaming in India. The Kar HC will hear the case on August 30. This marks the first major legal battle against the #OnlineGamingBan #A23 pic.twitter.com/nNlwgYTjmK
— Nimitt Dixit (@nizzgeneration) August 28, 2025
इंडस्ट्री में हलचल
A23 के इस कदम ने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दोस्तो, अब सबकी नज़रें कर्नाटक हाईकोर्ट पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या फैसला देता है। अगर A23 को राहत मिलती है, तो बाकी कंपनियां भी कानूनी रास्ता अपना सकती हैं।
Disclaimer: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारियाँ विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित हैं। किसी भी कानूनी, वित्तीय या व्यवसायिक निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञों से परामर्श ज़रूर करें।
FAQs
प्रश्न 1: A23 ने हाईकोर्ट में क्यों अपील की है?
A23 ने भारत सरकार के नए ऑनलाइन गेमिंग कानून को चुनौती दी है जिसमें रियल-मनी गेमिंग पर बैन लगाया गया है।
प्रश्न 2: कोर्ट कब इस मामले की सुनवाई करेगा?
कर्नाटक हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई 30 अगस्त को करेगा।
प्रश्न 3: क्या बाकी कंपनियों ने भी केस किया है?
नहीं दोस्तो, Dream11, Zupee और Pokerbaazi जैसी कंपनियों ने कानून को चुनौती न देने का फैसला किया है।