Arjun Tendulkar: क्रिकेट से लेकर फिल्मी गलियारों तक इस समय सिर्फ एक ही खबर चर्चा में है सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की सगाई। 25 वर्षीय अर्जुन ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है, लेकिन यह पारी क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि दिल की पिच पर खेली गई है। अर्जुन ने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली है।
कौन हैं Arjun Tendulkar की मंगेतर सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं हैं। वे मुंबई की एक नामचीन और समृद्ध कारोबारी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। सानिया देश के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं और इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल तथा लो कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के मालिक हैं।

बिजनेस में मजबूत पकड़
ग्रेविस ग्रुप का कारोबार सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनका इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल खासा मशहूर है। वहीं, आइसक्रीम सेक्टर में ब्रूकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिंस की भारत में फ्रेंचाइजी भी इसी ग्रुप के पास है। दिलचस्प बात यह है कि ब्रूकलिन क्रीमरी की स्थापना 2016 में रवि घई के पोते शिवान घई ने की थी।
लंदन से पढ़ाई, मुंबई में स्टार्टअप
सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में मिस्टर पॉज़ नाम से एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर की शुरुआत की, जिसमें वे डायरेक्टर और पार्टनर हैं। वे एक प्रशिक्षित पशु चिकित्सा तकनीशियन भी हैं और वर्ल्ड वेटरनरी सर्विस से एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम पूरा कर चुकी हैं।
ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण
सानिया न केवल बिजनेस फील्ड में सफल हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और ग्रेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे अपनी होने वाली ननद सारा तेंदुलकर के साथ नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि खूबसूरती में सानिया, सारा को भी कड़ी टक्कर देती हैं।
🚨 Saaniya Chandhok, Arjun Tendulkar's life partner is an 𝗲𝗻𝘁𝗿𝗲𝗽𝗿𝗲𝗻𝗲𝘂𝗿 and the founder of 𝗠𝗿. 𝗣𝗮𝘄𝘀 𝗣𝗲𝘁 𝗦𝗽𝗮 & 𝗦𝘁𝗼𝗿𝗲 𝗟𝗟𝗣, a Mumbai-based premium 𝗽𝗲𝘁 𝗴𝗿𝗼𝗼𝗺𝗶𝗻𝗴 and 𝗿𝗲𝘁𝗮𝗶𝗹 𝗯𝗿𝗮𝗻𝗱. She is also a certified Veterinary Technician. pic.twitter.com/vPLfT2Nkk9
— Indian Cricket & Venues (@INDCricketGuide) August 14, 2025
सगाई पर मिली बधाइयों की बौछार
हालांकि Arjun Tendulkar और सानिया के परिवार की ओर से इस सगाई की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन न्यूली इंगेज्ड कपल को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। सचिन तेंदुलकर की इकलौती बहू बनने जा रही सानिया चंडोक निश्चित रूप से एक खास और प्रभावशाली व्यक्तित्व की मालिक हैं, जिन्होंने अपने परिवार की पहचान से अलग खुद की मजबूत पहचान बनाई है।
read more: Shubman Gill Update: एशिया कप 2025 में शुभमन गिल की एंट्री पर संकट, क्या टीम इंडिया से बाहर होंगे?