Asia Cup 2025 Live Streaming in India: एशिया कप 2025 का शेड्यूल और प्रसारण अधिकार बदल गए हैं। अब भारत में क्रिकेट प्रेमी Sony Sports Network पर सभी मुकाबले मुफ्त देख पाएंगे। वहीं, OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर उपलब्ध होगी।
एशिया कप 2025 का धमाकेदार आगाज
दोस्तों इस बार एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। हर रात क्रिकेट फैंस के लिए नया रोमांच लेकर आएगी, क्योंकि रोज़ मैदान पर एक बड़ा मैच होगा।
टीमों और ग्रुप का बंटवारा
इस बार एशिया कप में 8 टीमें उतरेंगी। दो ग्रुप बनाए गए हैं।
ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं।
ग्रुप B में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग खेलेंगे।
दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर फोर में पहुंचेंगी और यहां से फाइनल की राह तय होगी।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और टाइमिंग
दोस्तों, 2023 का एशिया कप ODI फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इस बार मुकाबले T20 फॉर्मेट में होंगे। यह इसलिए ताकि टीमें 2026 के T20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर सकें। मैच टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। पहले मैच 7:30 बजे शुरू होने वाले थे, लेकिन अब रात 8 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरुआत होगी। सिर्फ एक मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा।
इंडिया बनाम पाकिस्तान भिड़ंत तीन बार तक संभव
इस बार सबसे बड़ा रोमांचक पहलू यह है कि भारत और पाकिस्तान का सामना एक बार नहीं, बल्कि तीन बार तक हो सकता है। दोस्तों, यही वजह है कि इस टूर्नामेंट का रोमांच आसमान छूने वाला है।
इंडिया में कहां देखें एशिया कप लाइव
टीवी पर यह मुकाबले Sony Sports Network के सभी चैनलों पर दिखाए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई नया सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा।
OTT पर कहां होगा लाइव प्रसारण
दोस्तों, आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखते हैं। OTT पर एशिया कप 2025 की स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर होगी। यहां से आप कहीं भी बैठकर सभी मुकाबलों का मज़ा ले सकते हैं।
Asia Cup 2025: Broadcast Details 📡📺📱
— 𝐙𝐞𝐞𝐬𝐡𝐚𝐧 𝐍𝐚𝐢𝐲𝐞𝐫 𝐈 ذیشان 𝐈 ज़ीशान 2.0 (@zeeshan_naiyer2) September 5, 2025
Sony Sports Network & SonyLIV- India
PTV Sports & Tamasha- Pakistan
Ten Cricket, TV 1 & Sirsa TV- Srilanka
Lemar TV- Afghanistan
TSports & Toffee- Bangladesh
Criclife- UAE & Oman
Willow TV- USA & Canada
Yupp TV- Rest Of World#AsiaCup2025 pic.twitter.com/w2EHjpWzBg
FAQs
Q1. एशिया कप 2025 कब शुरू होगा?
9 सितंबर 2025 से एशिया कप का आगाज होगा और 28 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।
Q2. एशिया कप 2025 का फॉर्मेट क्या है?
इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
Q3. इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच कितनी बार हो सकता है?
इस बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत टूर्नामेंट में तीन बार तक देखने को मिल सकती है।
Q4. एशिया कप कहां देखें लाइव?
टीवी पर Sony Sports Network और मोबाइल पर Sony LIV ऐप पर मुकाबले देख सकते हैं।
read aslo: Asia Cup 2025 Strongest And Weakest Team: टीम इंडिया नंबर-1, जानें बाकी टीमों की रैंकिंग और स्क्वाड