IPL 2026: क्रिकेट के मैदान में कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं। IPL 2025 का सीजन भी कुछ ऐसी ही कहानियों से भरा हुआ रहा। जहाँ कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए, वहीं कुछ रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों ने मैदान में वो करिश्मा कर दिखाया जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं था।
ये 4 सितारें IPL 2026 में मचाएगें धमाल
इन रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया, बल्कि अब IPL 2026 की नीलामी से पहले इन्हें रिटेन किए जाने की चर्चा जोरों पर है। चलिए दोस्तो, जानते हैं उन चार खास खिलाड़ियों के बारे में जिनका सफर मुश्किलों से शुरू होकर उम्मीदों की बुलंदी तक पहुंचा है।
1. आयुष म्हात्रे
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की किस्मत इस बार कुछ खास नहीं रही। IPL 2025 में टीम सबसे नीचे रही, लेकिन इस मुश्किल वक्त में उभरे 17 साल के आयुष म्हात्रे। रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए आयुष ने जैसे ही मैदान में कदम रखा, उनकी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया। 7 मैचों में 240 रन, औसत 34.28 और स्ट्राइक रेट 188.97! इतना कमाल प्रदर्शन देखकर खुद एमएस धोनी भी तारीफ करने से नहीं रुके। दोस्तो, अब ये लगभग तय है कि CSK इस युवा सितारे को IPL 2026 से पहले रिटेन जरूर करेगी।

2. कॉर्बिन बॉश
मुंबई इंडियंस ने सीजन के बीच में लिज़ाड विलियम्स के चोटिल होने के बाद साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया। भले ही उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले, लेकिन उनकी मौजूदगी ने टीम को संतुलन दिया। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देते हुए बॉश ने प्लेऑफ तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। दोस्तो, उनके प्रदर्शन और बहुउपयोगी भूमिका को देखते हुए MI उन्हें रिटेन करना चाहती है।
इसे भी पड़े : गांव का लड़का बना टीम इंडिया का स्टार, कौन है अंशुल कम्बोज जिन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में रचा इतिहास

3. डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस को CSK ने गुरजपनीत सिंह के स्थान पर शामिल किया था। टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद ब्रेविस ने अपने खेल से सबका ध्यान खींचा। 6 मैचों में 225 रन, औसत 37.50 और स्ट्राइक रेट 180.00 ने उन्हें ‘बेबी एबी’ के नाम को और मजबूत किया। दोस्तो, ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी और कंसिस्टेंसी को देखकर CSK उन्हें रिटेन करने में कोई चूक नहीं करेगी।

4. शार्दुल ठाकुर
मोशिन खान के चोट के चलते IPL 2025 से बाहर होने पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने शार्दुल ठाकुर को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लिया। दोस्तो, शार्दुल ने मौके का पूरा फायदा उठाया और 10 मैचों में 13 विकेट लेकर साबित कर दिया कि उन्हें ‘लॉर्ड ठाकुर’ क्यों कहा जाता है। सिर्फ 2 करोड़ के बेस प्राइस पर आए शार्दुल अब LSG के लिए एक अमूल्य संपत्ति बन गए हैं।
इन खिलाड़ियों ने कठिन समय में अपनी टीमों को मजबूती दी, खुद को साबित किया और अब ये IPL 2026 के रिटेंशन लिस्ट में सबसे ऊपर नज़र आ रहे हैं। आप किस खिलाड़ी को अपनी पसंदीदा टीम में फिर से देखना चाहेंगे? कमेंट में ज़रूर बताएं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल):
Q1. क्या आयुष म्हात्रे IPL 2026 में CSK के लिए खेलेंगे?
A. हां, उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि CSK उन्हें रिटेन कर सकती है।
Q2. कॉर्बिन बॉश का IPL 2025 में क्या योगदान रहा?
A. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में मदद की।
Q3. शार्दुल ठाकुर को LSG ने कितने में खरीदा था?
A. शार्दुल को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में रजिस्टर अवेलेबल प्लेयर पूल से साइन किया गया था।
Q4. डेवाल्ड ब्रेविस को CSK ने किसकी जगह शामिल किया?
A. उन्हें गुरजपनीत सिंह के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लाया गया था।