CSK IPL 2026 MS Dhoni: IPL 2025 के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या MS Dhoni अब क्रिकेट को अलविदा कह देंगे? क्या उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेल लिया है? लेकिन अब खुद माही ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने फैंस के बीच एक नई उम्मीद जगा दी है।
धोनी ने IPL 2026 खेलने के दिए संकेत
दोस्तो चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी ने हाल ही में एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। जब उनसे क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे अगले पांच साल के लिए आंखों से खेलने की परमिशन मिल गई है। लेकिन बात ये है कि डॉक्टर ने सिर्फ आंखों को हां कहा है, शरीर को नहीं। अब मैं सिर्फ आंखों से क्रिकेट नहीं खेल सकता ना
इस हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिए गए बयान ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है कि क्या धोनी IPL 2026 में नजर आ सकते हैं। भले ही यह एक मजाकिया जवाब हो, लेकिन इसमें छिपे संकेत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

IPL 2025 में धोनी का प्रदर्शन
दोस्तो IPL 2025 में धोनी ने CSK के लिए सभी 14 लीग मुकाबले खेले थे और 196 रन बनाए थे। हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी भी संभाली, लेकिन CSK पहली बार अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इस प्रदर्शन ने धोनी के भविष्य पर कई सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन उन्होंने सीजन के अंत में रिटायरमेंट को लेकर कोई साफ़ जवाब नहीं दिया था।
रुतुराज की वापसी से CSK को मिलेगी मजबूती
धोनी ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि अगले सीजन में CSK की बल्लेबाज़ी मजबूत होगी क्योंकि रुतुराज गायकवाड़ की वापसी तय है। उन्होंने कहा, हम अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर थोड़ा चिंतित थे, लेकिन अब हम काफी हद तक संतुलित हैं। रुतु वापसी करेगा, और हमारे पास अब चीजें सेट हो चुकी हैं।
Picture of the Day is here 😍❤️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/s2WtM6fB3f
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) August 3, 2025
मिनी ऑक्शन में करेंगे टीम को और मजबूत
धोनी ने यह भी माना कि पिछले दो सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन के ज़रिए दूर किया जाएगा। धोनी बोले, हमने खराब प्रदर्शन किया, लेकिन जरूरी है कि हम उन गलतियों से सीखें। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। और यही सवाल हमारे लिए पिछले साल भी था।
निष्कर्ष– IPL 2026 MS Dhoni
तो दोस्तो MS Dhoni का यह बयान साफ़ इशारा करता है कि वह क्रिकेट को लेकर अभी पूरी तरह से अलविदा कहने के मूड में नहीं हैं। भले ही उनके शरीर को ‘क्लियरेंस’ नहीं मिला हो, लेकिन उनके अंदर की क्रिकेट की भूख अभी खत्म नहीं हुई है। क्या वह IPL 2026 में CSK के लिए एक बार फिर मैदान में उतरेंगे? यह तो वक्त बताएगा, लेकिन फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।
read more: IPL 2026 से पहले KKR में बड़ा फेरबदल, हेड कोच की छुट्टी, अब कौन संभालेगा कमान?