ENG vs IND 3rd Test Match Pitch report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही . एंडरसन-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद 58 साल में यायह पहली बार है कि पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दूसरे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना भारत उतरी थी जबकि इस ऐतिहासिक मुकाबले में बुमराह की वापसी होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के हार बाद, इंग्लैंड टीम ऐसी पिच चाहती है जिस पर उनके तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिले. मंगलवार को कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा पोस्ट की गई लॉर्ड्स पिच की पहली झलक में एक हरी पिच दिखाई दी है जिस पर अच्छी तरह से पानी डाला गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एजबेस्टन में 336 रनों से मिली करारी हार से आहत इंग्लैंड ने “काफी जीवंत” पिच का अनुरोध किया है, क्योंकि वे 10 जुलाई से लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन को मौका देना चाहते हैं.
आर्चर लगातार कोहनी और पीठ की चोटों के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित टेस्ट वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके कारण वे फरवरी 2021 से बाहर हैं, जबकि एटकिंसन, जो हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट से चूक गए थे, उससे तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की उम्मीद है.
IND VS ENG 3rd Test के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान
इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी स्क्वॉड का एलान कर दिया है। गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया है।
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट आँकड़े और रिकॉर्ड
- कुल मैच: 148
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 53
- पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच: 44
- ड्रा/ नो रिजल्ट: 51
- पहली पारी का औसत स्कोर: 333
- दूसरी पारी का औसत स्कोर : 289
- तीसरी पारी का औसत स्कोर: 279
- चौथी पारी का औसत स्कोर: 155
- उच्चतम स्कोर: 601/5 (156.3 ओवर) ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
- सबसे कम कुल रिकॉर्ड: 729/6 (232 ओवर) ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड द्वारा
- न्यूनतम स्कोर का बचाव: 38/10 (15.4 ओवर) आयरलैंड बनाम इंग्लैंड
- सर्वाधिक रन चेस: 344/1 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
- टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड:
- खेले गए मैच: 136
- भारत जीत: 35
- इंग्लैंड जीत: 51
- ड्रा मैच: 50
IND-W vs ENG-W 4th T20 Pitch Report इसे भी पढ़ें
निष्कर्ष
आंकड़ों और रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा लगता है कि तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक होगा इंग्लैंड की टीम आर्चर को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है और एटकिंसन को टीम में शामिल किया है, जबकि भारत से बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी होगी, कुल मिलकर एक हाइवोल्टेज मुक़ाबला होगा। दोस्तों अगर आपको हमारी जानकारी पसन्द आई तो नीचे कॉमेंट करके बताए साथ ही हमारे Youtube और telegram को ज्वाइन करे







