Harbhajan Singh Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं है। 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यह शानदार टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है और 28 सितंबर को इसका फाइनल खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी फैंस की नजरें टीम इंडिया की स्क्वॉड पर टिकी हुई हैं। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का चयन किया है।
हरभजन की टीम में कौन-कौन हुए शामिल
हरभजन सिंह ने अपनी स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह दी है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम रियान पराग का रहा। हरभजन का मानना है कि युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से टीम को मजबूत बना सकते हैं।

शुभमन गिल पर उठे सवाल और हरभजन का जवाब
दोस्तों टीम चयन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल के नाम को लेकर रही। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि गिल का स्ट्राइक रेट टी20 फॉर्मेट के लिए कम है। लेकिन हरभजन सिंह ने गिल का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि गिल किसी से कम नहीं हैं। अगर वे खेलने का मन बना लें तो हर फॉर्मेट में रन बना सकते हैं। हरभजन ने यह भी कहा कि गिल की तकनीक मजबूत है और वे चारों दिशाओं में रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने IPL का उदाहरण देते हुए कहा कि गिल हर सीजन में लगातार रन बनाते हैं। ऑरेंज कैप मजाक में किसी को नहीं मिलती, गिल ने अपनी बल्लेबाजी से इसे हासिल किया है। उनका स्ट्राइक रेट 150 से 160 तक रहता है, इसलिए उन्हें कम आंकना गलत होगा।
India 🇮🇳 to boycott Pakistan 🇵🇰 in Asia Cup? 🏏
— TOI Sports (@toisports) August 14, 2025
'Khoon aur paani ek saath nahi beh sakte' 🔥
🗣️@harbhajan_singh speaks to @amitkumar104 in an exclusive interview 📽️
FULL VIDEO 📹https://t.co/IFzA4UnB8c pic.twitter.com/7tsb2XXOB2
KL राहुल और ऋषभ पंत पर भी राय
हरभजन ने यह भी कहा कि टीम में विकेटकीपर का होना जरूरी है। उन्होंने KL राहुल और ऋषभ पंत दोनों में से किसी एक को चुनने की सलाह दी। हालांकि, KL राहुल को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वह टीम के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर और रियान पराग की अहमियत
श्रेयस अय्यर की वापसी भी हरभजन की टीम में अहम मानी जा रही है। वे मिडिल ऑर्डर में स्थिरता ला सकते हैं। वहीं, रियान पराग को शामिल करना हरभजन की सोच को दर्शाता है कि टीम को युवाओं के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
निष्कर्ष- Harbhajan Singh Asia Cup 2025
दोस्तों हरभजन सिंह की यह टीम काफी संतुलित नजर आती है। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि BCCI की आधिकारिक टीम लिस्ट में किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है। एशिया कप 2025 न सिर्फ खिताब की जंग है बल्कि यह टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का भी बड़ा मंच बनने वाला है।
read also: IPL 2026 Trade की 7 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, अश्विन के बयान से लेकर पंत के ट्रेड तक, जानिए पूरा मामला