IND vs ENG Schedule 2026: अगर आप भी टीम इंडिया के फैन हैं और हर सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साल 2026 के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच नई T20 और वनडे सीरीज का ऐलान कर दिया है। फिलहाल टेस्ट सीरीज चल रही, लेकिन टी20-वनडे का भी रोमांच तय
इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है और चौथा टेस्ट जारी है। इसी बीच साल 2026 में होने वाली टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल घोषित किया गया है, जो कि एक बार फिर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा।
IND vs ENG Schedule 2026: पांच T20 और 3 वनडे
मैच | तारीख | स्थान | समय (भारतीय समयानुसार) |
---|---|---|---|
पहला T20 | 1 जुलाई 2026 | डरहम | रात 11:00 बजे |
दूसरा T20 | 4 जुलाई 2026 | मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
तीसरा T20 | 7 जुलाई 2026 | नॉटिंघम (ट्रेंट ब्रिज) | रात 11:00 बजे |
चौथा T20 | 9 जुलाई 2026 | ब्रिस्टल | रात 11:00 बजे |
पाँचवां T20 | 11 जुलाई 2026 | साउथहैम्पटन | रात 11:00 बजे |
मैच | तारीख | स्थान | समय (भारतीय समयानुसार) |
---|---|---|---|
पहला वनडे | 14 जुलाई 2026 | बर्मिंघम (एजबस्टन) | शाम 5:30 बजे |
दूसरा वनडे | 16 जुलाई 2026 | कार्डिफ (सोफिया गार्डन) | शाम 5:30 बजे |
तीसरा वनडे | 19 जुलाई 2026 | लॉर्ड्स, लंदन | दोपहर 3:30 बजे |
टी20 सीरीज का रोमांचक शेड्यूल
2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सभी मैच इंग्लैंड की अलग-अलग जगहों पर आयोजित होंगे। पहला टी20 मुकाबला 1 जुलाई को डरहम में रात 11 बजे (भारतीय समय अनुसार) शुरू होगा। दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा टी20 मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रात 11 बजे से होगा। चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैम्पटन में रात 11 बजे से होगा।

वनडे सीरीज भी होगी खास
टी20 सीरीज खत्म होते ही तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान में भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई को दूसरा मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन में होगा, और अंतिम वनडे 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से लॉर्ड्स, लंदन में खेला जाएगा।
रोहित और विराट फिर करेंगे वापसी?
दोस्तों इस शेड्यूल की एक और खास बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में अभी भी सक्रिय हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे 2026 की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में एक बार फिर इंग्लैंड की सरज़मीं पर भारतीय झंडा लहराते नजर आएंगे।
England Vs India 2026 White Ball Tour 🇮🇳
— Cricket Gyan (@cricketgyann) July 25, 2025
Team India will Play 5T20Is and 3 ODIs in England Next year
The fixtures have been announced and the schedule is here 🔥
.
. #ENGvsIND #odisseries2026 #t20series #nextyear #RohitSharma #Suryakumaryadav #benstoke #explorepage… pic.twitter.com/XlzhdfMsdZ
निष्कर्ष
2026 में होने वाली ये टी20 और वनडे सीरीज न केवल रोमांचक होगी, बल्कि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से गर्व और जोश से भरपूर अनुभव लेकर आएगी। तो दोस्तों, अब कैलेंडर में तारीखें नोट कर लीजिए, क्योंकि अगली क्रिकेट जंग इंग्लैंड की धरती पर फिर छिड़ने वाली है।
read more: IPL 2026: RCB की विस्फोटक तैयारी, रिटेन, रिलीज़ और मिडिल ऑर्डर का प्लान, जानिए संभावित प्लेइंग 11