Lionel Messi: इस बार भारत में सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि फुटबॉल का भी जादू देखने को मिलेगा। और वो भी तब जब दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में से एक लियोनेल मेसी भारतीय क्रिकेट दिग्गजों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में नज़र आएंगे। जी हां, दोस्तों, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम एक बेहद खास और ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है।
भारत दौरे पर Lionel Messi, वानखेड़े में होगा क्रिकेट का तड़का
मेसी दिसंबर 2025 में अपने प्रमोशनल टूर पर भारत आ सकते हैं और इसी दौरान 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनके क्रिकेट खेलने की भी संभावना है। एक प्रमुख इवेंट एजेंसी ने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) से स्टेडियम बुक करने की औपचारिक रिक्वेस्ट की है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो मेसी न केवल क्रिकेटरों से मिलेंगे बल्कि एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में भी हिस्सा ले सकते हैं।
दोस्तों सोचिए अगर मेसी के सामने धोनी हेलिकॉप्टर शॉट लगाएं, रोहित शर्मा पुल शॉट खेलें और विराट कोहली शानदार कवर ड्राइव से मैदान को रोशन करें, तो वो नज़ारा कितना अद्भुत होगा। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि खेल प्रेमियों के लिए एक सपना होगा जो साकार होने जा रहा है।

वानखेड़े में मेसी का आगमन
दोस्तों यह पहली बार नहीं होगा जब मेसी भारत आ रहे हों। इससे पहले 2011 में उन्होंने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में वेनेज़ुएला के खिलाफ एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला था। लेकिन इस बार का दौरा कुछ अलग ही स्तर का होने जा रहा है। मेसी के 13 से 15 दिसंबर के बीच भारत में रहने की उम्मीद है, और वो दिल्ली व कोलकाता जैसे शहरों में भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
🚨 According to reports, Lionel Messi is all set to visit India after 14 years this December for football workshops in Mumbai, Kolkata, and Thiruvananthapuram. The iconic Wankhede Stadium is also likely to host a special seven-a-side cricket match featuring Messi alongside MS… pic.twitter.com/EmpNPmeYR7
— Cricketangon (@cricketangon) August 1, 2025
दुनिया के सबसे सफल फुटबॉलर का भारत से रिश्ता
लियोनेल मेसी का नाम ही काफी है दोस्तों। आठ बार बैलन डी’ऑर जीतने वाले इस अर्जेंटीनी लीजेंड ने छह यूरोपियन गोल्डन शूज़ अपने नाम किए हैं। उन्होंने अब तक 45 टीम ट्रॉफियां जीती हैं और 91 गोल एक कैलेंडर ईयर में बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। बार्सिलोना के लिए उन्होंने 672 गोल दागे हैं और 2022 का फीफा वर्ल्ड कप भी अर्जेंटीना को जिताया है।
अब जब फुटबॉल का बादशाह क्रिकेट के मैदान पर उतरने जा रहा है, तो खेल प्रेमियों के लिए इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है। क्या आप तैयार हैं उस ऐतिहासिक दिन के लिए जब मेसी भारतीय क्रिकेट के सितारों के साथ एक ही मैदान पर होंगे? कमेंट में ज़रूर बताइए और इस खबर को शेयर कीजिए ताकि ये खुशी सब तक पहुंचे।