Team India Upcoming Cricket Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ ने हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया। लेकिन अब जब ये रोमांचक सीरीज़ समाप्त हो चुकी है, तो फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है टीम इंडिया अब अगला मैच कब खेलेगी?
Team India Upcoming Cricket Schedule
चलिए दोस्तो आपको बताते हैं भारत के आने वाले मैचों का पूरा शेड्यूल, जिसमें एशिया कप, वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज़, ऑस्ट्रेलिया दौरा और दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा शामिल है। इस लेख में आपको हर मैच की तारीख, स्थान और समय की पूरी जानकारी मिलेगी।
एशिया कप 2025: नई टीम के साथ नये जोश का आगाज़
दोस्तो इंग्लैंड सीरीज़ के बाद टीम इंडिया को एक छोटा सा ब्रेक मिला है। अब अगला मुकाबला एशिया कप 2025 में होगा जो सितंबर में यूएई में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और खास बात ये है कि इसमें सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
एशिया कप 2025 – भारत का शेड्यूल
तारीख | दिन | मैच | स्थान | समय (IST) |
---|---|---|---|---|
10 सितंबर | बुधवार | भारत बनाम यूएई | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
14 सितंबर | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
19 सितंबर | शुक्रवार | भारत बनाम ओमान | शेख जायद स्टेडियम, अबूधाबी | शाम 7:30 बजे |
Team India’s Schedule for the 2025 Asia Cup (Group Stage) 🏆🇮🇳🏏 pic.twitter.com/PDH0az5q6j
— CricketGully (@thecricketgully) July 26, 2025
वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज़
दूसरों टेस्ट क्रिकेट के दीवाने फैन्स के लिए खुशखबरी है कि अक्टूबर में भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगा वेस्टइंडीज के खिलाफ। ये मुकाबले घरेलू मैदान पर होंगे और उम्मीद है कि ये मैच भी इंग्लैंड सीरीज़ की तरह रोमांचक होंगे।
भारत vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ 2025 – शेड्यूल
तारीख | दिन | मैच | स्थान | समय (IST) |
---|---|---|---|---|
2 अक्टूबर | गुरुवार | पहला टेस्ट | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | सुबह 9:30 बजे |
10 अक्टूबर | शुक्रवार | दूसरा टेस्ट | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | सुबह 9:30 बजे |
read more: IPL 2026 PBKS: पंजाब किंग्स के 3 खिलाड़ी जो 2025 में हुए फ्लॉप, लेकिन IPL 2026 में मचाएंगे धमाल

ऑस्ट्रेलिया दौरा: फिर होगी विराट और रोहित की वापसी
दोस्तो, वेस्टइंडीज सीरीज़ के पांच दिन बाद भारत रवाना होगा ऑस्ट्रेलिया के लिए, जहां एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेली जाएगी। यह दौरा खास होगा क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है, क्योंकि दोनों ने अभी तक वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2025 – शेड्यूल
तारीख | दिन | मैच | स्थान | समय (IST) |
---|---|---|---|---|
19 अक्टूबर | रविवार | पहला वनडे | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | सुबह 9:00 बजे |
23 अक्टूबर | गुरुवार | दूसरा वनडे | एडिलेड ओवल, एडिलेड | सुबह 9:00 बजे |
25 अक्टूबर | शनिवार | तीसरा वनडे | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 9:00 बजे |
29 अक्टूबर | बुधवार | पहला T20I | मैनुका ओवल, कैनबरा | दोपहर 1:45 बजे |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | दूसरा T20I | MCG, मेलबर्न | दोपहर 1:45 बजे |
2 नवंबर | रविवार | तीसरा T20I | बेलरीव ओवल, होबार्ट | दोपहर 1:45 बजे |
6 नवंबर | गुरुवार | चौथा T20I | गोल्ड कोस्ट | दोपहर 1:45 बजे |
8 नवंबर | शनिवार | पांचवां T20I | द गाबा, ब्रिस्बेन | दोपहर 1:45 बजे |
भारत में दक्षिण अफ्रीका की एंट्री: साल का ग्रैंड फिनाले
दोस्तो, साल का अंत और भी ज़बरदस्त होने वाला है, क्योंकि नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी। इसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 T20 मैच होंगे। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2025 – शेड्यूल
तारीख | दिन | मैच | स्थान | समय (IST) |
---|---|---|---|---|
14 नवंबर | शुक्रवार | पहला टेस्ट | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | सुबह 9:30 बजे |
22 नवंबर | शनिवार | दूसरा टेस्ट | बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी | सुबह 9:30 बजे |
30 नवंबर | रविवार | पहला वनडे | JSCA स्टेडियम, रांची | दोपहर 1:30 बजे |
3 दिसंबर | बुधवार | दूसरा वनडे | रायपुर | दोपहर 1:30 बजे |
6 दिसंबर | शनिवार | तीसरा वनडे | विशाखापत्तनम | दोपहर 1:30 बजे |
9 दिसंबर | मंगलवार | पहला T20I | कटक | शाम 7:00 बजे |
11 दिसंबर | गुरुवार | दूसरा T20I | चंडीगढ़ | शाम 7:00 बजे |
14 दिसंबर | रविवार | तीसरा T20I | धर्मशाला | शाम 7:00 बजे |
17 दिसंबर | बुधवार | चौथा T20I | लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
19 दिसंबर | शुक्रवार | पांचवां T20I | अहमदाबाद | शाम 7:00 बजे |
FAQ: Team India Upcoming Cricket Schedule
Q1: भारत का अगला क्रिकेट मैच कब है?
A1: भारत का अगला मैच 10 सितंबर 2025 को UAE में एशिया कप के तहत यूएई के खिलाफ है।
Q2: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा एशिया कप में खेलेंगे?
A2: नहीं दोस्तो, दोनों ने T20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और एशिया कप में नहीं खेलेंगे।
Q3: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीनियर खिलाड़ी खेलेंगे?
A3: जी हां, विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे और T20 सीरीज़ के लिए वापसी करेंगे।
Q4: भारत की अगली टेस्ट सीरीज़ कब है?
A4: अगली टेस्ट सीरीज़ अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी।
Q5: क्या दिसंबर में भी भारत क्रिकेट खेलेगा?
A5: हां दोस्तो, दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत में वनडे और T20I खेले जाएंगे।
अब जब आपके पास भारत के पूरे क्रिकेट शेड्यूल की जानकारी है, तो अपने कैलेंडर को मार्क करना मत भूलिए। अगला मुकाबला कब है, कौन खेलेगा और कहां होगा सब कुछ अब आपके पास है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना मत भूलिए।